Mumbai Lake Water Level: मुंबई के लोगों का बढ़ने वाला है टेंशन, शहर में सप्लाई होनेवाले 7 डैम में केवल 31 प्रतिशत बचा है पानी
मुंबई के लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली जानकारी सामने आई है. अभी गर्मी की शुरुवात में ही शहर को वाटर सप्लाई करनेवाले डैम में केवल 31 प्रतिशत पानी बचा हुआ है. जिसके कारण अब आनेवाले दिनों में लोगों की चिंता बढ़ने वाली है.
Mumbai Lake Water Level: मुंबई के लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली जानकारी सामने आई है. अभी गर्मी की शुरुवात में ही शहर को वाटर सप्लाई करनेवाले डैम में केवल 31 प्रतिशत पानी बचा हुआ है. जिसके कारण अब आनेवाले दिनों में लोगों की चिंता बढ़ने वाली है.मुंबई को रोजाना 7 डैम ऊपरी वैतरणा, मोडकसागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी से 3900 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है.पिछले कई दिनों से मुंबई के कई हिस्सों में लोगों को पानी की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है.
इस बीच, टैंकर मालिकों के यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे मुंबईकरों की बढ़ती पानी की मांग को पूरा करना मुश्किल हो गया है. मुंबई को जलापूर्ति करने वाले सात डैम में पानी का स्टोरेज तेजी से कम होने लगा है और वर्तमान में सात डैम में केवल 31 प्रतिशत पानी स्टोरेज ही बचा है.हालांकि इस साल डैम में पिछले साल की तुलना में ज्यादा पानी है, लेकिन बढ़ती गर्मी और तेज वाष्पीकरण ने पालिका के जलदाय विभाग की चिंता बढ़ा दी है. जिसके कारण मुंबई पर मंडरा रहे गंभीर जल संकट के संकेत स्पष्ट होने लगे हैं.ये भी पढ़े:Mumbai Water Stock: मुंबई में गहरा सकता है पानी का संकट! झीलों में बचा है सिर्फ 32.85 फीसदी पानी, भीषण गर्मी के चलते वाष्पीकरण का खतरा बढ़ा
पानी कटौती पहले ही कई जगहों पर है शुरू
लोकसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक़ मुंबई को रोजाना सात डैम से 3900 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है.इन सभी सात डैम की कुल पानी की स्टोरेज क्षमता 14,47,363 मिलियन लीटर है और वर्तमान में इन डैम में केवल 4,53,550 मिलियन लीटर पानी ही उपलब्ध है.झोपड़पट्टियों में कई जगहों पर बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है, कई स्थानों पर पानी का असीमित उपयोग,पाइपलाइन में लगातार रिसाव, चोरी जैसे कारणों के कारण पानी की बर्बादी हो रही है. इस वजह से भी मुंबई में अनेक भागों में पानी की कटौती चल रही है.
पानी टैंकर की हड़ताल ने बढ़ाई लोगों की और चिंता
पिछले तीन दिनों से मुंबई में टैंकर मालिकों का यूनियन हड़ताल पर है और मुंबई में हाउसिंग सोसाइटियों के निवासियों को पानी की कमी के कारण भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.भीषण गर्मी के कारण बांधों में तेजी से घटते जलस्तर ने मुंबईवासियों की जल चिंता बढ़ा दी है.सभी सात डैम में केवल 31.34 प्रतिशत पानी का स्टोरेज बचा है.
कितन प्रतिशत पानी बचा है
ऊर्ध्व वैतरणा बांध में 35.48 प्रतिशत, मोडकसागर में 22.40 प्रतिशत, तानसा में 24.84 प्रतिशत, मध्य वैतरणा बांध में 37.39 प्रतिशत, भातसा में 30.75 प्रतिशत, विहार में 42.69 प्रतिशत तथा तुलसी बांध में 42.3 प्रतिशत पानी बचा है.मुंबई महानगरपालिका के जल विभाग से शनिवार 12 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सात डैम में 4 लाख 53 हजार 550 मिलियन लीटर पानी स्टोर है.12 अप्रैल, 2024 को डैम में 371,868 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध था, जबकि 12 अप्रैल, 2023 को 468,040 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

