Sitamarhi Shocker: दारोगा ने महिला सीओ को थाने में किया बंद, रो रोकर छोड़ने की लगाती रही गुहार; बिहार के सीतामढ़ी की घटना (Watch Video)

बिहार के सीतामढ़ी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा ने एक महिला सीओ को हवालात में बंद कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सीओ रो-रोकर थानेदार से छोड़ने की गुहार लगा रही है.

Photo- X/@ManojSh28986262

Sitamarhi Shocker: बिहार के सीतामढ़ी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा ने एक महिला सीओ को हवालात में बंद कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सीओ रो-रोकर थानेदार से छोड़ने की गुहार लगा रही है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीते हफ्ते की है, जब परिहार थाना में शराब नष्ट करने के मुद्दे पर सीओ और थाना प्रभारी के बीच बहस हो गई थी. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाना प्रभारी ने सीओ को थप्पड़ मारा, जिसके जवाब में सीओ ने चप्पल से उनकी पिटाई कर दी. इस घटना का पहला वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

ये भी पढ़ें: Sitamarhi Hit and Run Case: बिहार के सीतामढ़ी में हिट एंड रन मामले में तीन की मौत, छह घायल

 दारोगा ने महिला सीओ को थाने में किया बंद

सीओ संघ ने जताई नाराजगी

सीओ संघ ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए ऐलान किया है कि जब तक थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होती, वे भूमि विवाद के मामलों में जनता दरबार में शामिल नहीं होंगे. इससे प्रशासनिक कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है. घटना के बाद डीएम मृत्युंजय पांडे और एसपी मनोज कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर विवाद को खत्म करने की कोशिश की थी. लेकिन नया वीडियो वायरल होने से मामला फिर से गरमा गया है.

सवालों के घेरे में प्रशासन

इस घटना ने जिले के प्रशासनिक ढांचे और अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जनता में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कैसे जिले में शांति बहाल की जाती है.

Share Now

संबंधित खबरें

भागलपुर की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? जगन्नाथ रथयात्रा, श्रावणी मेला ट्रेनें और गंगा कटाव का खतरा समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

चेन्नई लेटेस्ट न्यूज 17 जुलाई, 2026: आज गरज के साथ बारिश की संभावना, सीएम विजय का शपथ ग्रहण, ड्रोन प्रतिबंध और निगम में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई समेत पढ़ें शहर की अन्य बड़ी खबरें

नोएडा लेटेस्ट न्यूज,17 जुलाई, 2026: आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना, इमारत ढहने से लेकर आग की घटनाओं तक पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

सूरत समाचार 16 जुलाई, 2026: हल्की बूंदाबांदी के साथ मध्यम बारिश के आसार, बाढ़ राहत पैकेज, यूएई से निर्वासित भारतीय और वकील पर दुष्कर्म आरोप समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में