Bengaluru Autorikshaw Viral Video: तेज रफ़्तार ऑटोचालक ने बरपाया कहर! दो लोगों को और दुपहिया वाहन सवार को मारी टक्कर, बेंगलुरु के एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने
इन दिनों हिट-एंड -रन की घटनाओं में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें ट्रक या बस ने नहीं बल्कि ऑटोचालक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी.
Bengaluru Autorikshaw Viral Video: इन दिनों हिट-एंड -रन की घटनाओं में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें ट्रक या बस ने नहीं ऑटोचालक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी. इस एक्सीडेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जिसमें आप देख सकते है की एक तेज रफ़्तार ऑटो सीधे डिवाइडर पर चढ़कर सीधे सड़क पर पहुंचता है और सामने जा रहे दो लोगों को टक्कर मार देता है. इसके बाद वो एक दुपहिया वाहन सवार को भी टक्कर मारते हुए फरार हो जाता है. जब तक गिरे हुए लोग उठते ऑटोचालक तेज रफ़्तार से भाग जाता है. ये घटना बेंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के डेरी सर्कल की बताई जा रही है. ये भी पढ़े :Nagpur Flyover Accident Video: टू-व्हीलर से तेज रफ़्तार जा रहे युवक की फ्लाईओवर से नीचे गिरने से हुई मौत, नागपुर के पारडी की घटना का वीडियो आया सामने
देखें वीडियो :
इस वीडियो को @3rdEyeDude नाम के ट्विटर एक्स हैंडल से शेयर किया गया है.इस हादसे में किसी भी जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इस एक्सीडेंट में लोगों को गंभीर चोटें आई है. पुणे समेत कई शहरों में हिट-एंड-रन की घटनाओं में लोगों ने अपनी जान गंवाई है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का भी गुस्सा सोशल मीडिया पर फुट पड़ा है.