New Parliament Building: नए संसद भवन में हो सकता है बजट सत्र का दूसरा चरण, मार्च में उद्घाटन होने की संभावना
संसद के नए भवन का उद्घाटन अगले साल मार्च में हो सकता है, जब बजट सत्र के दूसरे चरण की बैठक बुलाई जाती है।
नई दिल्ली, 30 दिसंबर: संसद के नए भवन का उद्घाटन अगले साल मार्च में हो सकता है, जब बजट सत्र के दूसरे चरण की बैठक बुलाई जाती है. अधिकारियों ने बताया कि नए संसद भवन का काम तेजी से चल रहा है और इसके आगामी फरवरी महीने में पूरा होने की संभावना है. VIDEO: जय श्रीराम के नारों पर फिर भड़कीं ममता बनर्जी, नाराज CM ने गुस्से में उठाया ये कदम
सूत्रों का कहना है कि बजट सत्र का दूसरा चरण नए संसद भवन में हो सकता है. बजट सत्र दो चरणों में बुलाया जाता है. पहले चरण की शुरुआत आमतौर पर 30 या 31 जनवरी को होती है, जिस दौरान राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हैं. इसी चरण में एक फरवरी को बजट पेश किया जाता है. बजट सत्र पहला चरण आठ या नौ फरवरी को संपन्न होता है.
बजट सत्र का दूसरा चरण सामान्यत: मार्च के दूसरे पखवाड़े में आरंभ होता है और मई की शुरुआत तक चलता है. पिछले महीने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि नए संसद भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

