PMGKAY Scheme Update: मोदी सरकार ने आम जनता के हित में बड़ा फैसला लिया है. मोदी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के बाद पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana) को 6 महीनों तक बढ़ा दिया गया है. यानी अब 30 सितंबर 2022 तक गरीबों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा. अभी तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी. इससे पहले यूपी में योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के दूसरी ही दिन यानी शनिवार को मुफ्त राशन योजना 3 महीने के लिए बढ़ाई है.
भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे: PM pic.twitter.com/snXcY5ysgG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2022











QuickLY