VIDEO: दोस्तों के साथ शराब पीने गया था शख्स, अचानक हार्ट अटैक से हुई मौत, मौके से छोड़कर भागे दोस्त, वीडियो वायरल
भोपाल में एक शराब की दूकान पर तीन दोस्त आएं और इसी दौरान इनमें से एक दोस्त की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है. इस दौरान उसके दोस्त उसको बचाने की बजाएं उसको वही छोड़कर बाइक पर भाग खड़े हो गए.
भोपाल, मध्य प्रदेश: भोपाल में एक शराब की दूकान पर तीन दोस्त आएं और इसी दौरान इनमें से एक दोस्त की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है. इस दौरान उसके दोस्त उसको बचाने की बजाएं उसको वही छोड़कर बाइक पर भाग खड़े हो गए. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इस घटना में युवकों की लापरवाही साफ़ दिखाई दे रही है.
इस घटना के बाद पुलिस ने मृतक दोस्तों के खिलाफ गैर -इरादतन की हत्या का मामला दर्ज कर लिया.जानकारी के मुताबिक़ सभी लोग शराब पी रहे थे, इसी दौरान एक युवक के सीने में दर्द उठने लगा तो उसके दोस्त उसे हॉस्पिटल ले जाने की बजाएं उसको शराब की दूकान के बाहर ऐसी ही हालत में छोड़कर भाग खड़े हुए है. कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई. ये भी पढ़े:Video: भोपाल के छोला दशहरा मैदान में रावण दहन के समय युवक को आया हार्ट अटैक, ACP ने सीपीआर देकर बचाई जान
भोपाल में युवक की हार्ट अटैक से मौत
भोपाल - शराब की दुकान पर दोस्तों के साथ शराब पीने पहुंचे युवक की हार्ट अटैक से मौत, दोस्त छोड़कर भागे, CCTV फुटेज आया सामने, गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज #Bhopal #HeartAttack @CP_Bhopal @MPPoliceDeptt #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/rl5PF4k6yn
— Peoples Samachar (@psamachar1) November 24, 2024
जानकारी के मुताबिक़ निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक़ करीम बक्श कॉलोनी का रहनेवाला शानू खान प्राइवेट काम करता है. 18 तारीख को उसके दोस्त उसे शराब पिलाने के लिए गौतम नगर की एक दूकान में ले गए. इसी दौरान शानू के सीने में दर्द होने लगा. इस दौरान उसके बेरहम दोस्त उसको छोड़कर बाइक पर भाग गए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो दोस्तों पर मामला दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

