एजेंसी न्यूज

DGP को फोन कर खुद को बताया पटना हाईकोर्ट का जज, केस बंद करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने खुद को पटना उच्च न्यायालय का जज बताकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को फोन करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

DGP को फोन कर खुद को बताया पटना हाईकोर्ट का जज, केस बंद करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

पटना, 14 अक्टूबर: बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने स्वयं को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बताकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को फोन करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस संबंध में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. Fact Check: सावधान! SBI बैंक के नाम पर फ्रॉड, कही आपको भी तो नहीं आया PAN अपडेट करने का मैसेज?

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी अभिषेक अग्रवाल ने स्वयं को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बताकर राज्य के पुलिस महानिदेशक को कथित तौर पर फोन किया और आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ मामला बंद करने को कहा.

ईओयू ने अग्रवाल और फरार आईपीएस अधिकारी कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने अग्रवाल के तीन अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है.

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जी एस गंगवार ने बताया अग्रवाल ने हाल में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में बिहार के डीजीपी को फोन कर कहा था कि गया के वरिष्ठ अधीक्षक के रूप में तैनाती के समय कुमार के खिलाफ शराब माफिया के साथ कथित मिलीभगत से संबंधित एक मामले को बंद किया जाए.

डीजीपी ने ईओयू के अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए थे. उन्होंने बताया कि ईओयू ने इस मामले में अग्रवाल के पास से नौ मोबाइल फोन और कई नकली सिम कार्ड भी बरामद किए हैं. अग्रवाल ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने बिहार के डीजीपी को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनकर फोन किया था और कुमार के खिलाफ मामला बंद करने को कहा था.

गया के फतेहपुर थाने में कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

अधिकारी ने बताया कि अग्रवाल ने डीजीपी से बात करने के लिए नकली सिम कार्ड और एक नए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).