GST Collection November: पिछले महीने भी बढ़ा जीएसटी राजस्व, लगातार 9 महीनों से है बल्ले-बल्ले
प्रतीकात्मक तस्वीर - जीएसटी (Photo Credits: Pixabay)

पिछले महीने माल और सेवा कर राजस्व का संग्रहण एक लाख 45 हजार करोड़ रुपए से अधिक रहा. यह लगातार नौवां महीना है जब जीएसटी राजस्व संग्रहण एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक हुआ है. वित्‍त मंत्रालय ने कहा, इस वर्ष नवंबर में GST संग्रहण पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 11% अधिक हुआ है.