Thane Smart Bus: ठाणे में CCTV और WiFi से लैस स्मार्ट बसों की हुई शुरुआत, डिप्टी CM शिंदे बोले, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुरक्षा; VIDEO
महाराष्ट्र सरकार ने कुर्ला में बेस्ट बस हादसे से सबक लेते हुए ठाणे में स्मार्ट बसों की शुरुआत की है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बस की शुरुआत के बाद दावा किया कि ये बसें CCTV और WiFi से लैस होंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मिलेगी.
Thane Smart Bus: महाराष्ट्र सरकार ने कुर्ला में बेस्ट बस हादसे से सबक लेते हुए ठाणे में स्मार्ट बसों की शुरुआत की है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बस की शुरुआत के बाद दावा किया कि ये बसें CCTV और WiFi से लैस होंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मिलेगी.
दुर्घटनाएं रोकने में मदद मिलेगी: शिंदे
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यदि कोई ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा है तो उसकी भी जानकारी मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इससे दुर्घटनाएं रोकने में मदद मिलेगी.
ठाणे में स्मार्ट बसों की शुरुआत
#WATCH ठाणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज स्मार्ट बसों का उद्घाटन किया गया है... बसों में CCTV कैमरे, वाईफाई लगाए गए हैं। ये बसें यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगी। महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है..." https://t.co/CpsyLO7fwK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2025
यात्रा को लेकर महिलाएं पूरी तरह से रहेंगी सुरक्षित
एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि इन बसों के शुरू होने से महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी.हालांकि, सरकार की तरफ से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस तरह की बसें कितनी होंगी और कब से संचालित की जाएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

