Thane: पत्नी से झगड़ा करने के बाद शख्स पुलिस अधिकारियों को फोन कर देता था गाली, एक साल बाद अरेस्ट- वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

मुंबई (Mumbai) से सटे ठाणे (Thane) जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मनपाड़ा (Manpada) पुलिस ने पिछले एक साल से हर दिन वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर गाली गलौज करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

महाराष्ट्र पुलिस (Photo Credits: Getty Images)

मुंबई (Mumbai) से सटे ठाणे (Thane) जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मनपाड़ा (Manpada) पुलिस ने पिछले एक साल से हर दिन वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर गाली गलौज करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कबूल किया है कि वह अपनी पत्नी के साथ झगड़े होने के बाद फ्रस्टेशन (Frustration) को दूर करने के लिए यह करतूत करता था. पुलिस ने उसे डोंबिवली (Dombivli) के देशलेपाड़ा (Deshlepada) इलाके से ट्रेस कर गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने बीरभूम हिंसा मामले में मुंबई से चार को किया गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पिछले एक साल से हमें फोन आ रहे हैं. पुरुष और महिला दोनों अधिकारियों को आरोपी अपशब्द कहता था. शुरू में अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन गुड़ी पड़वा (Gudhi Padwa) पर वरिष्ठ निरीक्षक को कॉल ट्रांसफर कर दी गई. बाद में पता चला कि यह आरोपी रोज कॉल कर यही हरकत करता है. जिसके चलते वरिष्ठ निरीक्षक ने फोन करने वाले का तुरंत पता लगाने के लिए कहा.” छानबीन के बाद 36 वर्षीय आरोपी हेमंत कसारा (Hemant Kasara) को डोंबिवली के देशलेपाड़ा से गिरफ्तार किया गया. वह बेरोजगार बताया जा रहा है.

मनपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक शेखर बगडे (Shekhar Bagade) ने कहा, “आरोपी ने सोचा कि वह पुलिसकर्मियों को गाली देकर बच जाएगा. हमने उसे पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है.”

मनपाड़ा थाने के पुलिस निरीक्षक सरजेराव पाटिल (Sarjerao Patil) ने कहा “हेमंत शराब का आदी है और शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ता था. पहली लड़ाई के बाद उसने फोन बुक में हमारे थाने का नंबर ढूंढा और फिर कॉल कर गाली दिया.”

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\