दिल्ली में लोगों को गर्मी से मिली राहत, बारिश के पहले तापमान में आई गिरावट

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन पिछली रात यहां बारिश नहीं हुई जिसकी पहले संभावना जताई गई थी.

क्लाउड (Photo Credit-Pixel)

नई दिल्ली : दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन पिछली रात यहां बारिश नहीं हुई जिसकी पहले संभावना जताई गई थी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के आस-पास के इलाके जैसे मेरठ और हरियाणा, राजस्थान में मंगलवार शाम को बारिश हुई, जिससे दिल्ली में पारे में गिरावट आई है.

बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और शाम में हल्की बारिश होने के आसार हैं. पूर्वाह्न् 11.30 बजे, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शाम में धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बने चक्रवात से मध्यप्रदेश में गर्मी से मिली राहत, कई हिस्सों के तापमान में आई गिरावट

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में लोग लू के थपेड़ों से परेशान रहे. यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री ज्यादा है. सोमवार को, दिल्ली का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\