Telangana: मूक-बधिर युगल जोड़े ने अपने आपको आग के हवाले करने से पहले सांकेतिक भाषा में रिकॉर्ड किया आखिरी मैसेज
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मूक बधिर जोड़े ने गुरुवार तड़के तेलंगाना के नलगोंडा जिले में आपने आपको आग लगाकर आत्महत्या कर ली. युवा जोड़े ने मृत्यु से पहले सांकेतिक भाषा में एक सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें बताया गया कि उन्होंने खुद को मारने का फैसला किया है.
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मूक बधिर जोड़े ने गुरुवार तड़के तेलंगाना के नलगोंडा जिले में आपने आपको आग लगाकर आत्महत्या कर ली. युवा जोड़े ने मृत्यु से पहले सांकेतिक भाषा में एक सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें बताया गया कि उन्होंने खुद को मारने का फैसला किया है. उन्होंने अपने वीडियो और लोकेशन अपने दोस्त को भेजे थे, जिसके बाद उन्होंने ने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने आकर उनके शव बरामद किए. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने अपने दो बच्चों को खिलाया जहर, आत्महत्या कर ली अपनी जान
'शेख मस्तान अली और एन अश्विनी दोनों एक ई-कॉमर्स जिएंट (e-commerce giant) की पैकिंग डिवीजन में काम कर रहे थे और छह महीने पहले महिला लापता हो गई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुमशुदगी की शिकायत हैदराबाद के महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी. आंध्र प्रदेश के गुंटूर के मूल निवासी 27 वर्षीय शेख मस्तान अली की शादी हुई थी. तेलंगाना के निज़ामाबाद की रहनेवाली 20 वर्षीय अश्विनी की शादी नहीं हुई थी. वे दोनों हैदराबाद के मेहंदी पट्टानम इलाके में अलग-अलग रह रहे थे.
वे सोमवार को लापता हो गए जिसके बाद अश्विनी के परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. दोनों के मोबाइल फोन बंद थे, उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप पर अंतिम वीडियो साझा किया और बाद में अपनी लोकेशन भी शेयर की. युगल को बचाने के लिए उनके दोस्तों ने हैदराबाद से नलगोंडा में किराए की कैब के जरिए लोकेशन पर पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वे मर चुके थे. पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2020 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

