Telangana Lockdown Eased: दक्षिण के राज्य तेलंगाना में खुलेगी सभी दुकान, मॉल रहेंगे बंद

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है. इस दरम्यान कई राज्यों की सरकारों ने थोड़ी ढील देनी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में तेलंगाना सरकार (Telangana Govt) ने सभी दुकानें खोलने की अनुमति देने का फैसला लिया है. इस दौरान मॉल को राज्य में खोलने की इजाजत अभी नहीं दी गई है. राज्य सरकार ने इसके साथ निर्देश जारी करते हुए कहा कि दुकानदार इस दौरान COVID-19 के दौरान सरकारी निर्देशों का पालन करना होगा. लॉकडाउन के कारण दुकानों की कमी के कारण लोगों की भीड़ ज्यादा इकठ्ठा हो रही थी. इसके अलावा लोगों की जीविका पर पड़ते असर को देखते हुए राज्य की सरकार ने यह फैसला लिया है. अन्य राज्यों की भांति इस वक्त तेलंगाना भी कोरोना वायरस से जूझ रहा है.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (फोटो क्रेडिट - ANI)

अगर तेलंगाना में कोरोना वायरस के आंकड़ो पर नजर डालें तो, तेलंगाना में बुधबार तक कोरोना के 1,991 मामले रिकार्ड किये गये. यहां 1,284 को डिस्चार्ज किया गया जबकि 57 लोगों की मौत हो चुकी है. यह आंकड़ा सुबह तक का है. जब देश में लॉकडाउन लागू किया गया था उस वक्त सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा था कि अगर लोग पुलिस की बात नहीं सुनेंगे और घर से निकलेगें तो उनके पास देखते ही गोली मारने का आदेश देने के सिवा कोई अन्य चारा नहीं होगा.

कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है. ऐसे में अब राज्य सरकार के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी यह होगी कि कैसे वे नियमों का पालन करते हुए लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें. उसके साथ कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में कमी लायें. फिलहाल अगर संक्रमित लोगों के आंकड़ो पर नजर डालने तो देश में इस वक्त 1,58,333 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 86110 है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड