Free Bus Service For Ladies: खुशखबरी! 9 दिसंबर से फ्री में बस यात्रा कर सकेंगी इस राज्य की महिलाएं

तेलंगाना सरकार ने 9 दिसंबर से बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का वादा पूरा करने के लिए शुक्रवार को आदेश जारी किया.

(Photo : X)

हैदराबाद, 9 दिसंबर: तेलंगाना सरकार ने नौ दिसंबर से राज्य के स्वामित्व वाली राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का वादा पूरा करने के लिए शुक्रवार को आदेश जारी किया.

कांग्रेस सरकार ने बृहस्पतिवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक में नौ दिसंबर को कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और ‘राजीव आरोग्यश्री’ स्वास्थ्य योजना को शुरू करने का फैसला किया था. ‘राजीव आरोग्यश्री’ के तहत 10 लाख रुपये का बीमा कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा. Telangana: अकबरुद्दीन ओवैसी बनें तेलंगाना के प्रोटेम स्पीकर, टी राजा सिंह बोले- जब तक जिंदा हूं उनके सामने शपथ नहीं लूंगा

ये दोनों पहल हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस की ओर से दी गई छह 'गारंटी' का हिस्सा है. सरकारी आदेश (जीओ) में कहा गया है, “ तेलंगाना सरकार ने "6 गारंटी - महा लक्ष्मी" योजना शुरू की है, जिसके तहत तेलंगाना निवासी सभी आयु वर्ग की लड़कियां और महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी.”

इसमें कहा गया है कि वे नौ दिसंबर दोपहर से ग्रामीण सेवा और एक्सप्रेस बसों में तेलंगाना राज्य की सीमाओं के भीतर कहीं भी यात्रा कर सकती हैं. आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) को महिला यात्रियों के किराये का भुगतान करेगी.

टीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक वी सी सज्जनार ने कहा कि योजना की औपचारिक शुरुआत कल दोपहर डेढ़ बजे राज्य विधानमंडल परिसर से की जाएगी.  उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी और मशहूर मुक्केबाज निखत ज़रीन इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\