Lok Sabha Election 2024: जेपी नड्डा पर तेजस्वी यादव का गंभीर आरोप, कहा- दिल्ली से कई बैग लेकर आए हैं और बांट रहे हैं (Watch Video)
Credit-PTI

Tejashwi Yadav Attack on JP Nadda: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रमुख दिल्ली से अपने साथ कई बैग लाए हैं. वह उन जगहों पर इन्हें बांट रहे हैं, जहां चुनाव हो रहा है. इसकी जांच होनी चाहिए. यह आरोप सच है और मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं. एजेंसियां खुले तौर पर उनकी मदद कर रही हैं.