देश

Agnipath Scheme को लेकर तेजस्वी यादव ने दागे 20 सवाल, केंद्र से पूछा- क्या ये मनरेगा जैसा रोजगार?

तेजस्वी यादव ने कहा कि, सरकार बिना विचार-विमर्श के ऐसी योजना लेकर आती है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए.

Agnipath Scheme को लेकर तेजस्वी यादव ने दागे 20 सवाल, केंद्र से पूछा- क्या ये मनरेगा जैसा रोजगार?
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Photo Credit : Twitter)

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना पर देशभर में राजनीति गर्म हो गई है. इसे लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सरकार से कई सवाल पूछे. तेजस्वी ने कहा कि सरकार जनता की नहीं सुनती. मोदी सरकार को यवाओं की शंका को दूर करना चाहिए.

अग्निपथ योजना को लेकर तेजस्वी यादव के सवाल 

  • क्या सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों को ग्रैच्युटी मिलेगी?
  • क्या अग्निवीरों को बाकी जवानों की तरह 90 दिन की छुट्टी मिलेगी?
  • अग्निवीरों को चार साल बाद मिलने वाली राशि पर टैक्स लगाया जाएगा या नहीं?
  • क्या ये नियम सिर्फ जवानों पर लागू होगा या फिर सरकार इसे सैन्य अधिकारियों पर भी लागू करेगी?
  • अगर देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में नौकरी ठेके पर दी जाने लगेगी तो युवा क्या करेंगे?
  • क्या सरकार अग्निवीरों को कैंटीन और बाकी तमाम सुविधाएं देगी?
  • सरकार ने कारोबारियों का लाखों करोड़ों रुपये लोन माफ किया है. 11 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन माफ किया गया. वहीं दूसरी तरफ सेना के बजट में लगातार कटौती कर रही है.
  • अगर भाजपा को ठेकेदारी प्रथा इतनी प्यारी है तो क्या बीजेपी के तमाम नेता अपने बच्चों को सरकारी नौकरियों से इस्तीफा दिलवाएंगे?

अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में बवाल जारी है. सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है, जहां सैकड़ों छात्र केंद्र सरकार की इस योजना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं. इस पूरे मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा "ये योजना सेना के अधिकारियों के लिए क्यों नहीं है?

उन्होंने पूछा कि क्या सरकार ने मनरेगा की तरह रोजगार देने की योजना बनाई है? तेजस्वी ने पूछा कि क्या ये आरएसएस का छिपा हुआ एजेंडा है." तेजस्वी यादव ने  कहा कि, सरकार बिना विचार-विमर्श के ऐसी योजना लेकर आती है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2022 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).