Tata ग्रुप अपनी 150वीं वर्षगांठ पर दे रहा शानदार कार जीतने का मौका? इस वायरल मैसेज से हो जाएं सावधान
टाटा ने एक मेसेज के साथ फॉरवर्ड हो रहे फेक लिंक को लेकर लोगों को सचेत किया है. ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिये दिग्गज कंपनी ने कहा “इस प्रचार गतिविधि के लिए टाटा समूह या उसकी कंपनियां जिम्मेदार नहीं हैं. कृपया लिंक पर क्लिक न करें और/या इसे दूसरों को फॉरवर्ड न करें.”
टाटा ग्रुप ने शुक्रवार को लोगों से प्रचार गतिविधियों के किसी भी लिंक पर क्लिक या फॉरवर्ड नहीं करने का आग्रह किया है. इसमें कहा गया है कि टाटा समूह या उसकी कंपनियां सोशल मीडिया पर प्रसारित प्रचार गतिविधि के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. दरअसल एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि टाटा समूह 150 वीं वर्षगांठ समारोह के मौके पर इवेंट आयोजित कर रही है, जिसके विजेता को कार दिया जाएगा. इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए एक लिंक भी दिया हुआ है.
Tata Group or its companies are not responsible for this promotional activity. Please do not click on the link and/or forward it to others.
Know more here: https://t.co/jJNfybI9ww pic.twitter.com/AA38T0oqHn
— Tata Group (@TataCompanies) October 1, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

