Chennai School Holiday: तमिलनाडु में भारी बारिश का IMD का अलर्ट, चेन्नई में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद, छुट्टी घोषित
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज यानी मंगलवार को चेन्नई में भारी बारिश की संभावना जताई है. इस संभावित बारिश को देखते हुए चेन्नई में आज सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है.
Chennai School Holiday: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज यानी मंगलवार को चेन्नई में भारी बारिश की संभावना जताई है. इस संभावित बारिश को देखते हुए चेन्नई में आज सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है. आईएमडी के अनुसार, चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और कुड्डालोर जिलों में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इस बारिश के मद्देनजर जिला कलेक्टर रश्मि सिद्धार्थ ज़गड़े ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है.
दरअसल भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 नवम्बर को 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 13 नवम्बर को 17 जिलों, 14 नवम्बर को 27 जिलों और 15 नवम्बर को 25 जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया है. यह भी पढ़े: Chennai Rain: तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण 4 जिलों के स्कूल और कॉलेज बंद, IT कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह (Watch Video)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2024 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

