Tamil Nadu Bus Fire Video: तमिलनाडु में बाइक से टक्कर के बाद यात्रियों से भरी बस में लगी आग, धू-धू कर जली, देखें वीडियो
तमिलनाडु के सलेम-कोयंबटूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह संकरी के पास अपनी रफ़्तार से जा रही एक निजी ओम्नी बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा जाने के बाद पलट गई . जिससे बस में आग लग गई.
Tamil Nadu Bus Fire Video: तमिलनाडु के सलेम-कोयंबटूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह संकरी के पास अपनी रफ़्तार से जा रही एक निजी ओम्नी बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा जाने के बाद पलट गई . जिससे बस में आग लग गई. टक्कर भीषण होने की वजह से बाइक सवार की मौके पर ही मौत ओ गई. मृतक बाइक सवार की पहचान 60 वर्षीय पी. पेरियासामी के रूप में हुई है, मृतक वैकुंठम के रहने वाला है.
दुर्घटना की शिकार बस चेन्नई से कोयंबटूर जा रही थी. बस में करीब 20 से अधिक यात्री सवार थे. आग लगने के बाद पूरे बस में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गई. राहत वाली बात रही कि बस में सवार सभी यात्री किसी तरह से अपनी जान बचा कर बाहर निकलने में कामयाब रहे. नहीं तो लोगों की जानें जा सकती थी.
तमिलनाडु में यात्रियों से भरी बस में लगी आग:
#Omni bus caught fire after colliding with bike in #TamilNadu's #Salem
Know more https://t.co/59sahbMnkA pic.twitter.com/GmzhVpSb77
— The Times Of India (@timesofindia) November 9, 2024
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद संकरी के डीएसपी एस. राजा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है कि हादसा कैसे हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2024 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

