तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर की बात
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन उन्हें सौंपा. संवाददाताओं से कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में गठबंधन बनाने के विषय पर तभी कोई निर्णय किया जायेगा, जब चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो जायेगी.
नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन उन्हें सौंपा. इसमें कावेरी नदी पर बांध बनाने के कर्नाटक के प्रस्ताव पर तमिलनाडु के विरोध का विषय भी शामिल है मोदी से मुलाकात के बाद पलनीस्वामी ने संवाददाताओं से कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में गठबंधन बनाने के विषय पर तभी कोई निर्णय किया जायेगा, जब चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो जायेगी.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन बनाने की संभावनाओं के बारे में सवाल पूछा गया था. पलनीस्वामी की ओर से पेश 20 सूत्री मांगों के ज्ञापन में तमिलनाडु के तीन शहरों होसुर, नेवेली और रामनाथपुरम के बीच ‘उड़ान’ योजना के तहत वायु सम्पर्क बढ़ाने का विषय भी शामिल है. कावेरी मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कर्नाटक की ओर से मेकेदातु में जलाशय के निर्माण के बारे में केंद्र को भेजी गई व्यवहार्यता रिपोर्ट का जिक्र किया और इस प्रस्ताव को कावेरी पंचाट के अंतिम आदेश का उल्लंघन बताया. यह भी पढ़े: दिनाकरण का दावा- तमिलनाडु CM को पद से हटाने के लिए खुद उप-मुख्यमंत्री ने किया था संपर्क
இன்று (8.10.2018) புதுடில்லியில் உள்ள பிரதமர் அலுவலகத்தில், மாண்புமிகு பாரதப் பிரதமர் திரு.நரேந்திர மோடி அவர்களை மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சர் திரு.எடப்பாடி கே.பழனிசாமி அவர்கள் சந்தித்து, தமிழகத்தின் வளர்ச்சி திட்டங்கள் குறித்த கோரிக்கை மனுவினை வழங்கி ஆலோசனை மேற்கொண்டார். pic.twitter.com/uPFKBZDui0
— Edappadi K Palaniswami (@CMOTamilNadu) October 8, 2018
उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे केंद्रीय जल आयोग या अन्य उपयुक्त एजेंसी से जलाशय के निर्माण के बारे में कर्नाटक के व्यवहार्यता रिपोर्ट की आगे प्रक्रिया बढ़ाने से रोकने का निर्देश दें. पलनीस्वामी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे मदुरै में एम्स की स्थापना की प्रक्रिया तेज करें और चेन्नई से जुड़ी बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिये धनराशि जारी करें
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2018 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

