T-20 World Cup: फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद पंजाब के कॉलेज में भिड़े छात्र, जमकर चले पत्थर, कई घायल; Video

टी20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद पंजाब में दो छात्र गुटों में टकराव हुआ. मोगा के लाला लाजपत राय कॉलेज के विद्यार्थी मैच को लेकर आपस में भिड़ गए.

मोगा के कॉलेज में भिड़े छात्र (Photo: Twitter)

चंडीगढ़, 13 नवंबर: टी20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद पंजाब में दो छात्र गुटों में टकराव हुआ. मोगा के लाला लाजपत राय कॉलेज के विद्यार्थी मैच को लेकर आपस में भिड़ गए. फाइनल मैच के बाद छात्रावास परिसर में जम्मू-कश्मीर और बिहार के छात्रों के बीच झड़प हो गई.  पुलिस ने बताया कि इस घटना में कुछ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं.

दोनों गुटों में विवाद बढ़ते ही जम्मू कश्मीर और बिहार के स्टूडेंट्स के बीच पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई छात्रों के घायल होने की खबर है. छात्रों का यह समूह एक इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन कॉलेज के छात्रावास में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड का मैच देख रहा था.

वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुए इस मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने हरा दिया. पुलिस ने बताया कि मैच के बाद जम्मू-कश्मीर और बिहार के कुछ छात्रों के बीच कुछ मुद्दों पर बहस हो गई, जिसके कुछ ही देर बाद उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया.

इस दौरान जमकर पथराव हुआ जिसमें कई छात्रों को चोटें आई. पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों का एक दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया. इसने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. पुलिस ने बातचीत से दोनों गुटों को समझाया.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड