सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने निभाया मां का आखिरी वादा, हरीश साल्वे को दी कुलभूषण जाधव केस के लिए 1 रुपये की फीस
दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने अपनी मां की आखिरी इच्छा को पूरा किया है. बांसुरी स्वराज ने हरीश साल्वे को उनकी 1 रुपए की फीस दे दी है.
दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने अपनी मां की आखिरी इच्छा को पूरा किया है. बांसुरी स्वराज ने हरीश साल्वे (Harish Salve) को उनकी 1 रुपए की फीस दे दी है. दरअसल हॉस्पिटल जाने से पहले सुषमा स्वराज की सीनियर वकील हरीश साल्वे से बात हुई थी और सुषमा चाहती थीं कि साल्वे कुलभूषण जाधव केस में इंटरनेशनल कोर्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी एक रुपये की फीस लेने के लिए यहां आएं. बांसुरी ने अपनी मां की इस इच्छा को शुक्रवार को पूरा किया. सुषमा स्वराज के पति और मिजोरम के पूर्व गवर्नर स्वराज कौशल ने कहा, 'हमारी बेटी बांसुरी स्वराज ने मिस्टर साल्वे से शुक्रवार को मुलाकात की और उन्हें एक रुपया भेंट किया.'
स्वराज कौशल ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, बांसुरी ने आज तुम्हारी अंतिम इच्छा पूरी कर दी है. कुलभूषण जाधव के केस की फीस का एक रुपया जो आप छोड़ गईं थीं, उसने आज हरीश साल्वे जी को भेंट कर दिया है.
यह भी पढ़ें- दिवंगत सुषमा स्वराज की स्मृति में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने जलाएं घी के एक हजार दीपक.
बांसुरी स्वराज ने निभाया मां का आखिरी वादा-
@sushmaswaraj Bansuri has fulfilled your last wish. She called on Mr.Harish Salve and presented the One Rupee coin that you left as fees for Kulbhushan Jadhav's case. pic.twitter.com/eyBtyWCSUD
— Governor Swaraj (@governorswaraj) September 27, 2019
बता दें वकील हरीश साल्वे ने खुद बताया था कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के करीब 1 घंटे पहले उनकी बात हुई थी. साल्वे ने कहा कि मैंने रात 8:50 पर उनसे बात की. सुषमा स्वराज ने मुझसे कहा कि मुझे उनके घर आना होगा और मिलना होगा. उन्होंने कहा कि जो केस आपने जीता उसके लिए मैं फीस के 1 रुपए आपको देना चाहती हूं. मैंने कहा कि बेशक मैं वो कीमती फीस लेना चाहूंगा. यह एक बहुत ही भावुक बातचीत थी. सुषमा स्वराज ने बताया था कि इस केस के लिए हरीश साल्वे केवल 1 रुपया फीस के रूप में ले रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2019 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

