NEET-UG Row: नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट का फिर काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार, NTA को नोटिस जारी
नीट पेपर लीक मामले में देशभर में भले ही बवाल मचा है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी 2024 काउंसलिंग पर एक बार फिर से अपने पिछले आदेश को दोहराते हुए रोक लगाने से इनकार कर दिया है.
NEET-UG Row: नीट पेपर लीक मामले में देशभर में भले ही बवाल मचा है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी 2024 काउंसलिंग पर एक बार फिर से अपने पिछले आदेश को दोहराते हुए रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने इसी के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस भी जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने नई याचिकाओं को लंबित याचिकाओं के साथ टैग करते हुए उन्हें 8 जुलाई को सुनवाई के लिए पोस्ट कर दिया. दरअसल नीट पेपर लीक मामले में विपक्ष के साथ ही छात्रों की मांग है कि नीट की परीक्षा को रद्द कर फिर से करवाई जाये. क्योंकि नीट के पेपर में धांधली हुई है. लेकिन NTA नीट की परीक्षा रद्द कर दुबारा से सभी छात्रों के लिए परीक्षा करने को राजी नहीं है.
वहीं एक दिन पहले गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूजीसी नेट प्रश्नपत्र लीक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की संस्थागत विफलता है.. सरकार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में आमूलचूल बदलाव करने जा रही है> पेपर लीक की समस्या से जूझ रहे एनटीए को नया रूप दिया जाएगा. इसके लिए एक हाई लेवल कमेटी गठित की जा रही है.यह कमेटी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को बेहतर बनाने के लिए सरकार को अपनी सिफारिशें देगी.
काउंसलिंग पर रोक लगाने से SC का फिर इनकार:
Supreme Court again declines to stay the process of NEET-UG 2024 counselling and issues notice to National Testing Agency (NTA).
Supreme Court tags the fresh pleas along with pending petitions and posts them for hearing on July 8. pic.twitter.com/XR8Jjt7yqL
— ANI (@ANI) June 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

