बनारस में सुभाष चंद्र बोस मंदिर का गुरुवार को होगा उद्घाटन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर बने एक मंदिर का उद्घाटन गुरुवार को होगा. गुरुवार को ही नेताजी की 123वीं जयंती भी है. यह मंदिर आजाद हिंद मार्ग पर सुभाष भवन में स्थित है. इसका उद्घाटन वरिष्ठ आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार करेंगे.
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर बने एक मंदिर का उद्घाटन गुरुवार को होगा. गुरुवार को ही नेताजी की 123वीं जयंती भी है. यह मंदिर आजाद हिंद मार्ग पर सुभाष भवन में स्थित है. इसका उद्घाटन वरिष्ठ आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार करेंगे. सूत्रों के अनुसार, मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में एक दलित महिला होगी और सुबह की आरती भारत माता की प्रार्थना के साथ होगी.
यह मंदिर सुभाष भवन के सामने अहाते में स्थित है और इसमें सुभाष चंद्र बोस की काले ग्रेनाइट से बनी एक आदमकद प्रतिमा है. मंदिर के चारों ओर की सीढ़ियों को लाल और सफेद रंग में रंगा गया है.
मंदिर के निर्माण में योगदान देने वाले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. राजीव ने कहा, 'लाल रंग क्रांति का प्रतीक है जबकि सफेद शांति के लिए और काला ताकत के लिए है."
संबंधित खबरें
Netaji Cap Row: लाल किले के संग्रहालय में रखी नेताजी की टोपी पर विवाद, परिवार ने कहा– यह असली नहीं, जांच की मांग
Ajit Pawar Dies: संजय गांधी से लेकर विजय रुपाणी तक, विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में मारे गए प्रमुख भारतीयों की सूची
Parakram Diwas 2026: ‘पराक्रम दिवस’ पर पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि; हरिपुरा के ऐतिहासिक जुड़ाव को किया याद
Parakram Diwas 2024 Date: कब और क्यों मनाया जाता पराक्रम दिवस? जानें इस दिवस के इतिहास एवं इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य!
\