VIDEO: ग्रेटर नोएडा में बेनेट यूनिवर्सिटी के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, विद्यार्थियों का आरोप, 'कैंटीन में दिया जाता है बेकार खाना, ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी पर भी लगाई पाबंदी
ग्रेटर नोएडा के बेनेट यूनिवर्सिटी में कल रात को काफी हंगामा देखने को मिला. जहां पर विद्यार्थियों ने मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इन लोगों ने मेस के खराब खाने को लेकर प्रदर्शन किया.
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के बेनेट यूनिवर्सिटी में कल रात को काफी हंगामा देखने को मिला. जहां पर विद्यार्थियों ने मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इन लोगों ने मेस के खराब खाने को लेकर प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है की मेस से मिलनेवाला खाना काफी खराब होता है, जिसके कारण उन्हें मज़बूरी में बाहर से खाना मंगवाना पड़ता है.
लेकिन यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने रात को 11 बजे के बाद फ़ूड डिलीवरी पर रोक लगा दी है. जिसके कारण छात्रों ने प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है की खराब खाने की शिकायत कई बार मैनेजमेंट से की गई. लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया. छात्रों का कहना है की मैनेजमेंट को कोई फ़िक्र नहीं है की, छात्र क्या खा रहे है. ये भी पढ़े:VIDEO: ग्रेटर नोएडा में एक शख्स की पिटाई, कई युवकों ने मिलकर जमकर पीटा, सड़क पर कपड़े भी फाड़े, वीडियो आया सामने
बेनेट यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा
Greater Noida Video
ग्रेटर नोएडा में बेनेट यूनिवर्सिटी के खिलाफ हजारों छात्र
पहले हॉस्टल वालों को खिलाया बेकार खाना, फिर फूड डिलीवरी पर लगाया बैन, लोगों ने यूनिवर्सिटी को घेरा, दादरी थाना क्षेत्र का मामला।@noidapolice @Uppolice #GreaterNoida #BennettUniversity pic.twitter.com/pqKwCXfxdd
— Mayank Tawer (@mayank_tawer) November 16, 2024
छात्रों का कहना है की हम पढ़ाई में इतना बिजी रहते है की फ़ूड डिलीवरी पर 11 बजे के बाद रोक के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ये प्रदर्शन रात 11 बजे तक चलता रहा. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @mayank_tawer नाम के हैंडल से सहारे किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

