VIDEO: यूपी के मुरादाबाद में पुलिस टीम पर पथराव, ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बवाल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बवाल हो गया. गुस्साई भीड़ ने स्थानीय पुलिस पर वसूली का आरोप लगाते हुए उन पर हमला कर दिया.

Photo- PTI

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद बवाल हो गया. गुस्साई भीड़ ने स्थानीय पुलिस पर वसूली का आरोप लगाते हुए उन पर हमला कर दिया. यह घटना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के दलपत गांव की बताई जा रही है. आरोप है कि पुलिस ने अवैध वसूली के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया, जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर 32 वर्षीय लोकेश उर्फ ​​मोनू सैनी की मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया. इस हमले में एक सिपाही घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने अवैध वसूली की नीयत से ट्रैक्टर चालक को जबरन पकड़ने का प्रयास किया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सोनू के ऊपर पलट गया.

ये भी पढें: Man Beats Dog With Stick Video: मुरादाबाद में डेयरी मालिक ने सड़क पर आवारा कुत्ते को बेरहमी से पीटा, बेजुबान जानवर ने तोड़ा दम

यूपी के मुरादाबाद में पुलिस टीम पर पथराव

गुस्साए ग्रामीणों ने ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होती, वे चुप नहीं बैठेंगे. हंगामा बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से भी फोर्स बुला ली है. पुलिस अधिकारी लगातार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

इस मामले में पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड