देश

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 117.51 और निफ्टी 43.7 अंकों के साथ बनाई मजबूती

देश का शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.51 अंकों की मजबूती के साथ 36,808.01 पर, जबकि निफ्टी 43.7 अंकों की बढ़त के साथ 10,899.20 पर खुला. निफ्टी भी लगभग इसी समय 7.80 अंकों की बढ़त के साथ 10,863.30 पर कारोबार करते देखे गए.

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 117.51 और निफ्टी 43.7 अंकों के साथ बनाई मजबूती
बीएसई (Photo Credits : Twitter)

मुंबई : देश का शेयर बाजार (Stock Market) गुरुवार को मजबूती के साथ खुला. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) सुबह 117.51 अंकों की मजबूती के साथ 36,808.01 पर, जबकि निफ्टी 43.7 अंकों की बढ़त के साथ 10,899.20 पर खुला.

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.54 बजे 28.59 अंकों की मजबूती के साथ 36,719.09 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 7.80 अंकों की बढ़त के साथ 10,863.30 पर कारोबार करते देखे गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).