Stock Market Crash: स्टॉक मार्केट में भूचाल, Sensex 1000 अंक गिरा, निफ्टी भी 17,800 के नीचे
कोरोना के बढ़ते मामलों चलते शेयर बाजार (Share Markets) बुरी तरह प्रभावित हुआ है. शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है
Stock Market Crash: कोरोना के बढ़ते मामलों चलते शेयर बाजार (Share Markets) बुरी तरह प्रभावित हुआ है. शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. महामारी की एक और लहर के डर से भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है. सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक नीचे गिर गया है तो वहीं निफ्टी (Nifty) भी 17,800 के नीचे पहुंच गया है. Sensex अपने ऑल टाइम हाई लेवल से अब तक करीब 4000 अंक फिसल चुका है.
दिन का कारोबार खत्म होने के महज 5 मिनट पहले 3.25 बजे पर सेंसेक्स 956.70 अंक या 1.57 फीसदी फिसलकर 59,869.52 के स्तर पर पहुंच गया था. शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा फिसलकर खुला था, जबकि निफ्टी ने 150 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया था.
#StockMarket Crash LIVE Updates: #Sensex drops 1000 pts, tests 60,000; #Nifty below 17,800; all sectors in the red https://t.co/20plURKO4B pic.twitter.com/fvAmTQVOjV
— Economic Times (@EconomicTimes) December 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

