Delhi: पिता पर लगा सौतेली बेटी के साथ रेप का आरोप, पुलिस हिरासत में आरोपी की हुई मौत
मृतक की पत्नी घरेलू सहायिका का काम करती थी. जब वह काम से लौटी तो उसने आरोपी को अपनी बेटी के साथ गलत हरकत करते देख लिया और शोर मचा दिया.
नई दिल्ली: राजधानी के डाबड़ी पुलिस थाने में सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आऱोपी की तबीयत अचानक खराब हो गई. थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई. शुक्रवार शाम करीब सात बजे आरोपी को डाबरी थाना पुलिस ने लोगों की भीड़ से बचाकर मेडिकल कराने के बाद थाने लेकर आई थी. पूछताछ के बाद रेप के आरोपी को लॉकअप में बंद कर दिया गया था. Maharashtra: दुष्कर्म मामले में व्यक्ति को दस साल का सश्रम कारावास
शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने बताया कि 40 साल का मृतक अपने परिवार के साथ डाबड़ी के मधु विहार इलाके में रहता था. मृतक ने 2 शादियां की थीं ,दूसरी पत्नी को पहली शादी से पांच साल की बेटी है.
शुक्रवार शाम को डाबड़ी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शख्स ने अपनी बेटी के साथ रेप किया है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. वहीं इस दौरान भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर कर दी. पुलिस ने भीड़ से आरोपी को बचाया और उसे अस्पताल लेकर गई. हिरासत में लेते वक्त आरोपी नशे की हालत में था. अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. यहां उसे लॉकअप में उसे बंद कर दिया गया.
शनिवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. पुलिसकर्मी उसे डीडीयू अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी घरेलू सहायिका का काम करती थी. जब वह काम से लौटी तो उसने आरोपी को अपनी बेटी के साथ गलत हरकत करते देख लिया और शोर मचा दिया. शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आए और उसकी पिटाई कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2022 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

