देश

Hathras Horror: 70 वर्षीय दादा ने 16 साल की नाबालिग पोती से किया दुष्कर्म, 2.5 महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां का निधन हो चुका है और वह अपने पिता तथा दादा के साथ रहती थी. किशोरी ने आरोप लगाया कि जब उसके पिता काम पर चले जाते थे, तब उसका दादा उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था.

Hathras Horror: 70 वर्षीय दादा ने 16 साल की नाबालिग पोती से किया दुष्कर्म, 2.5 महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

Hathras Horror: 70-Year-Old Man Rapes, Impregnates 16-Year-Old Granddaughter; Arrested: उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पोती के साथ कथित तौर पर कई महीनों तक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मेडिकल जांच में पीड़िता के ढाई महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें: S*x Trafficking Racket Busted: दक्षिण दिल्ली में सैक्स ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़, 21 महिलाओं को कराया गया रेस्क्यू; 2 स्पा मैनेजर गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां का निधन हो चुका है और वह अपने पिता तथा दादा के साथ रहती थी. किशोरी ने आरोप लगाया कि जब उसके पिता काम पर चले जाते थे, तब उसका दादा उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था.

पेट दर्द की शिकायत के बाद हुआ मामले का खुलासा

शनिवार को किशोरी ने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे ढाई महीने की गर्भवती पाया. इसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए दादा पर लगातार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया.

तीन महीने तक करता रहा दुष्कर्म

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह करीब तीन-चार महीने पहले अपने मामा के घर से सिकंदराराऊ लौटी थी. उसके अनुसार, 20 जून को उसके दादा निजामुद्दीन ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद वह लगातार कई बार उसका यौन शोषण करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई.

आरोपी दादा गिरफ्तार

सर्किल ऑफिसर अमित पाठक ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां गर्भवती होने की पुष्टि हुई. शिकायत के आधार पर आरोपी दादा निजामुद्दीन के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2026 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).