देश

Delhi Minor Rape Case: दिल्ली की नाबालिग से गुरुग्राम के होटल में कई बार दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर सामने आया मामला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के तहत होटल के रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Delhi Minor Rape Case: दिल्ली की नाबालिग से गुरुग्राम के होटल में कई बार दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर सामने आया मामला

Delhi Minor Rape Case: दिल्ली की 17 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने परिचित युवक पर आरोप लगाया है कि वह उसे गुरुग्राम के एक होटल में कई बार ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. मामला तब सामने आया जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला. इसके बाद अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी और मामले में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें: Chitrakoot Gang-Rape Viral Video: NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न, पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया मुख्य आरोपी

गुरुग्राम के होटल में कई बार ले जाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली है और वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली के विकास नगर इलाके में किराये के मकान में रहती है. उसकी आरोपी से वर्ष 2025 से पहचान थी.

आरोप है कि 1 जनवरी से 22 मार्च 2026 के बीच आरोपी उसे कई बार गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित सिकंदरपुर इलाके के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

गर्भवती होने के बाद खुला मामला

हाल ही में किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई. चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए अस्पताल ने कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस को सूचना दी.

इसके बाद दिल्ली के रन्हौला थाने में जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज की गई, जिसे बाद में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया.

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

होटल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के तहत होटल के रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2026 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).