देश

Sonbhadra Shocker: सोनभद्र के स्कूल में टॉयलेट से मिला स्पाई कैमरा, छात्रों ने संदिग्ध युवक को पकड़ा; VIDEO

यूपी के सोनभद्र जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां रॉबर्ट्सगंज के धुरिया गांव स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव चौधरी इंटर कॉलेज के टॉयलेट में एक स्पाई कैमरा मिला है.

Sonbhadra Shocker: सोनभद्र के स्कूल में टॉयलेट से मिला स्पाई कैमरा, छात्रों ने संदिग्ध युवक को पकड़ा; VIDEO
Photo- X/@_manojkaushik_

Sonbhadra Shocker: यूपी के सोनभद्र जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां रॉबर्ट्सगंज के धुरिया गांव स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव चौधरी इंटर कॉलेज के टॉयलेट में एक स्पाई कैमरा मिला है. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा ने टॉयलेट में कैमरा देखा. घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया. घबराई हुई छात्राओं ने तुरंत मामले की जानकारी टीचर्स को दी. इसी बीच छात्रों ने स्कूल परिसर में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ा और उसे टीचर्स को सौंप दिया.

रिपोर्टस के मुताबिक, कैमरा काफी छोटा था और इसे टॉयलेट में ऐसी जगह फिट किया गया था कि किसी का ध्यान न जाए. एक छात्रा ने इसे देखा और तुरंत अन्य छात्रों को जानकारी दी.

ये भी पढें: UP Shocker: सोनभद्र में शिक्षक ने नाबालिग छात्रा का किया रेप, इलाज के दौरान पीड़िता की अस्पताल में मौत

सोनभद्र के स्कूल में टॉयलेट से मिला स्पाई कैमरा

छात्राओं और अभिभावकों में नाराजगी

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कैमरे का इस्तेमाल अश्लील वीडियो और फोटो बनाने के लिए किया जा रहा था. इस घटना के बाद स्कूल की छात्राएं बेहद डरी और सहमी हुई हैं. वहीं, अभिभावकों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है. छात्राओं का आरोप है कि इस कैमरे का उपयोग उनकी निजी तस्वीरों और वीडियो को रिकॉर्ड करने के लिए किया गया.

संदिग्ध युवक ने हटाया कैमरा

छात्राओं का कहना है कि जिस युवक को उन्होंने पकड़ा, उसने हंगामे के दौरान कैमरे को हटाने की कोशिश की. इसी पर शक होने पर छात्रों ने उसे पकड़कर टीचर्स को सौंप दिया.

पुलिस जांच जारी

मामले की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कैमरा कब से लगाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2024 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).