जयपुर एयरपोर्ट पर SpiceJet के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 189 यात्री, देखें Video

लैंडिंग के बाद फ्लाइट में सवार सभी 189 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

स्पाइसजेट की फ्लाइट का टायर फटा (Photo Credits: ANI)

राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) पर बुधवार को स्पाइसजेट के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) हुई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, स्पाइसजेट के दुबई-जयपुर एसजी 58 फ्लाइट (SpiceJet Dubai-Jaipur SG 58 Flight) का टायर फट गया और बुधवार सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि लैंडिंग के बाद फ्लाइट में सवार सभी 189 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल फ्लाइट की सुरक्षा की जांच की जा रही है.

स्पाइसजेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, देखें वीडियो-

जानकारी के मुताबिक, दुबई से स्पाइसजेट की यह फ्लाइट सुबह 3.40 पर जयपुर के लिए रवाना हुई थी और इसे 9.05 बजे जयपुर पहुंचना था. बहरहाल, लैंडिंग के बाद यात्री एयरपोर्ट पर सुरक्षित पहुंच गए हैं लेकिन उनके सामान में देरी से पैसेंजर्स काफी परेशान नजर आए.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश