Video: तेज रफ़्तार कार चालक ने बाइक सवार को 200 मीटर तक घसीटा, पुणे में फिर हुआ एक्सीडेंट, वीडियो सीसीटीवी में कैद
पुणे में एक बार फिर हिट एंड रन की घटना सामने आई है. पुणे के पिंपळे गुरव में बस स्टैंड के पास एक तेज रफ़्तार कार ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी.
Video: पुणे में एक बार फिर हिट एंड रन की घटना सामने आई है. पुणे के पिंपळे गुरव में बस स्टैंड के पास एक तेज रफ़्तार कार ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी. इसके बाद कार चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब 200 मीटर तक दुपहिया वाहन को घसीटते हुए ले गया.
इस एक्सीडेंट में दुपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक शराब के नशे में था , ऐसा आरोप किया है. ये भी पढ़े :Pune-Solapur Road Accident: तेज रफ़्तार कार का टायर फटने से हुआ भीषण एक्सीडेंट, 4 लोगों की मौत, पुणे-सोलापुर हाईवे की घटना
देखें वीडियो :
Pune Hit-and-Run: Shocking Incident Captured on Video #Pune #HitandRun #accident #PimpleGuravhttps://t.co/52zq8kmKjs pic.twitter.com/kxB3DAk2fx
— Pune Pulse (@pulse_pune) August 9, 2024
इस मामले में पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं करने की जानकारी भी सामने आई है. पुणे में पिछले दिनों हिट एंड रन की घटना ने पुरे देश में हलचल मचा दी थी. जिसमें कल्याणी नगर में एक नाबालिग ने कार चलाते हुए दो लोगों की जान ली थी. इस घटना के बाद पुलिस ने उसके परिवार के कई लोगों को हिरासत में लिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

