Horrific Accident Caught on Camera: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचला, भयानक हादसे का VIDEO आया सामने

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. भयानक हादसा CCTV में कैद हो गया. हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों में हड़कंप मच गया. वीडियो में देख सकते हैं कि कोल्हापुर में एक व्यस्त चौराहे पर लोग जा रहे हैं. तभी पीछे से आ रही एक बेकाबू कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी. वीडियो में देख सकते हैं कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार हवा में कई मीटर दूर जाकर गिरे. कार टक्कर मारते हुए आगे रेलिंग में जाकर टकराई और पलट गई.