देश

SP Candidates List: सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 11 उम्मीदवार की सूची, माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल को भी मिला टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 11 और सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. पार्टी ने माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से उम्मीदवार बनाया है.

SP Candidates List: सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 11 उम्मीदवार की सूची, माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल को भी मिला टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट
(Photo Credits Twitter)

लखनऊ, 19 फरवरी : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 11 और सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. पार्टी ने माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से उम्मीदवार बनाया है. सपा ने सोमवार को लोकसभा उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की. इसके मुताबिक मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से ऊषा वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. यह भी पढ़े: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सपा का ऐलान, 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, डिंपल यादव मैनपुरी से लड़ेंगी चुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

मिश्रिख लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल को टिकट दिया है. पार्टी ने बहराइच से रमेश गौतम, चंदौली से वीरेंद्र सिंह और गोंडा से श्रेया वर्मा पर दांव लगाया है.

यहां देखें पूरी लिस्ट:-

इसके अलावा अखिलेश यादव ने गाजीपुर लोकसभा सीट से माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया है. इससे पहले 30 जनवरी को सपा की पहली लिस्ट सामने आई थी, जिसमें 16 उम्मीदवारों के नाम थे. सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 27 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).