Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सपा का ऐलान, 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, डिंपल यादव मैनपुरी से लड़ेंगी चुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट
(Photo Credit : Sansad TV)

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी तारीखों का ऐलान होना बाकी है. लेकिन चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने राजनीतिक पार्टियों से सबसे पहले मंगलवार को उम्मीवारों के नामों की घोषणा कर दी. सपा ने लोकसभा चुनाव में मुलायाम सिंह यादव बहू डिंपल यादव को मैनपुरी से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं सपा के वरिष्ठ नेता शफीकुर्रहमान बर्क को संभल से और रविदास मेहरोत्रा ​​लखनऊ से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है. कहें तो इंडिया गठबंधन में सपा ने लोकसभा को लेकर अपनी पहली सूची जारी है अन्य सूची को आने वाले दिनों में जारी करेंगी.

हालांकि मौजूदा समय में मैनपुरी सीट से डिंपल यादव सांसद हैं. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद   रिक्त हुई इस सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव को जीत जीत मिली.

Tweet: