Indore Missing Couple Case: हत्या से पहले किसी से चैटिंग कर रही थी सोनम, क्या सुपारी किलर्स को भेज रही थी लाइव लोकेशन? शिलांग के होटल का CCTV फुटेज आया सामने
शिलांग के एक होटल की CCTV फुटेज सामने आई है, जिसने राजा रघुवंशी मर्डर केस को और भी रहस्यमय बना दिया है. ये फुटेज 22 मई की है, जिस दिन राजा और उनकी पत्नी सोनम बाइक पर होटल से बाहर निकलते दिख रहे हैं.
Indore Missing Couple Case: शिलांग के एक होटल की CCTV फुटेज सामने आई है, जिसने राजा रघुवंशी मर्डर केस को और भी रहस्यमय बना दिया है. ये फुटेज 22 मई की है, जिस दिन राजा और उनकी पत्नी सोनम बाइक पर होटल से बाहर निकलते दिख रहे हैं. लेकिन वीडियो में एक बात साफ नजर आती है कि सोनम लगातार फोन पर व्यस्त है. सोनम की बॉडी लैंग्वेज देखकर शक होता है कि वो किसी से चैट कर रही हो और उसे अपना लाइव लोकेशन भेज रही हो. और शायद वही लोग राजा की हत्या में शामिल हों.
अब पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुट गई है कि कहीं सोनम ने ही किलर से कॉन्टैक्ट करके राजा को ट्रैक तो नहीं कराया? आने वाले समय में इस CCTV फुटेज की फोरेंसिक जांच भी हो सकती है.
शिलांग के होटल का CCTV फुटेज आया सामने
शिलांग के होटल की CCTV फुटेज देखिए –
22 मई को हत्या से पहले राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम बाइक से घूमने के लिए निकल रहे थे। pic.twitter.com/PU3TeQ3rXV
— sanju tiger (@sanjutiger00) June 9, 2025
यूपी के गाजीपुर से पकड़ी गई सोनम!
बता दें, सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक सड़क किनारे रेस्टोरेंट के पास से गिरफ्तार किया गया है. गाजीपुर के एसपी इराज राजा के अनुसार, सोनम को नंदगंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक ढाबे के पास सुरक्षित पाया गया. वह वर्तमान में एक अस्पताल में इलाज करा रही है.
मेघायल पुलिस ने हत्या का लगाया आरोप
इस मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब मेघालय पुलिस ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है कि सोनम ने राजा की हत्या के लिए हत्यारों को किराए पर लिया था. इस अपराध के सिलसिले में चार लोगों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है, जिन्हें साजिश के कथित सदस्य के रूप में हिरासत में लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

