Smart Trolley At Hyderabad Airport: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस्तेमाल की जा रही 'स्मार्ट ट्रॉलियों' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हैदराबाद से गोवा जा रही एक महिला ने वीडियो में ट्रॉली की स्मार्ट फीचर्स के बारे में बताया है. यह ट्रॉली एक स्क्रीन के साथ आती है जिस पर लिखा है 'इस स्मार्ट ट्रॉली को मुफ्त में लें.' स्टार्ट बटन पर क्लिक करने के बाद, कोई भी अपनी फ्लाइट की जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने बोर्डिंग पास के क्यूआर कोड को इस पर स्कैन कर सकता है. इसके अलावा कोई भी व्यक्ति स्क्रीन पर दिख रही उड़ानों की लिस्ट से अपनी फ्लाइट के बारे में पता लगा सकता है.
देखें वीडियो-
Smart Trolley at Hyderabad Airport.
Digital India is progressing well indeed. pic.twitter.com/qwXLfSNcoy
— Raj Lakhani (@captrajlakhani) December 14, 2023













QuickLY