एजेंसी न्यूज

Rajasthan Shocker: मौसेरे भाई की पीट-पीट कर हत्या, कार में लेकर घूम रहे थे शव, 6 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के बामनवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवक की उसके मौसेरे भाई ने उसके पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर पीट पीट कर हत्या कर दी और शव को कार में रखकर ले जाने के दौरान पकड़े गए.

Rajasthan Shocker: मौसेरे भाई की पीट-पीट कर हत्या, कार में लेकर घूम रहे थे शव, 6 आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर, 25 नवंबर: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के बामनवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवक की उसके मौसेरे भाई ने उसके पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर पीट पीट कर हत्या कर दी और शव को कार में रखकर ले जाने के दौरान पकड़े गए. Bihar: बेगूसराय में 14 साल की हिंदू लड़की को लेकर भागा मुस्लिम शिक्षक, 'लव जिहाद' के आरोप में FIR दर्ज

थानाधिकारी ब्रजेश कुमार मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दौसा के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान एक कार को रोका गया और जांच में सवाईमाधोपुर के ताजपुरा निवासी युवक वेदप्रकाश मीणा (22) का शव मिलने पर कार में सवार आरोपी मौसेरे भाई किस्मत मीणा (23) और उसके पांच अन्य साथियों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया.

उन्होंने बताया कि चूंकि मामला सवाई माधोपुर के बामनवास थाना क्षेत्र से जुडा था इसलिये दौसा पुलिस ने सभी आरोपियों को सवाई माधोपुर के बामनवास थाने को सुपुर्द कर दिया. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है. उन्होंने बताया कि मृतक वेदप्रकाश मीणा और आरोपी किस्मत मीणा मौसेरे भाई है.

उन्होंने बताया कि मृतक वेदप्रकाश मीणा (22) के परिजनों की ओर से आरोपी किस्मत मीणा (23) और उसके अन्य साथियों अफरीद, दीपक, विकास, मनीष, और अशोक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि मृतक युवक की आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीट पीट कर हत्या कर दी. पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).