Bihar: बेगूसराय में 14 साल की हिंदू लड़की को लेकर भागा मुस्लिम शिक्षक, 'लव जिहाद' के आरोप में FIR दर्ज
नाबालिग लड़की की उम्र 14 साल है. लड़की के परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हो सकती है.
पटना, 25 नवंबर: बिहार के बेगूसराय जिले में एक नाबालिग लड़की को उसका मुस्लिम शिक्षक भगाकर ले गया. अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की की उम्र 14 साल है. लड़की के परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हो सकती है. Shraddha Murder Case: 2 घंटे तक हुआ आफताब का पॉलीग्राफ़ी टेस्ट, अधिकारी बोले- पूरा नहीं होने पर कल भी करेंगे
रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़की के माता-पिता ने जिले के फुलवरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों ने शिकायत में बताया कि 21 नवंबर को उनकी बेटी ट्यूशन गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. लड़की की मां ने कहा कि उनकी बेटी पिछले चार साल से मोहम्मद आमिर से ट्यूशन ले रही थी. उसने मेरी नाबालिग बेटी को भगाने के लिए गुमराह किया. कोचिंग सेंटर अब बंद है. मुझे डर है कि वह मेरी बेटी को मार सकता है.
लड़की की मां ने आगे कहा कि मैं मोहम्मद आमिर के घर गई थी, लेकिन उसके पिता ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी नाबालिग बेटी उसके बेटे को एक लाख रुपये के साथ घर से ले गई.
नाबालिग की मां ने कहा, बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम के मामले सामने आ रहे हैं. मेरी बेटी की जान को खतरा है. वह भी वैसे ही मारी जा सकती है जैसे दिल्ली में श्रद्धा को मारा गया था.
फुलवरिया थाने के एसएचओ नवीन कुमार ने कहा कि हमने मोहम्मद आमिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 11:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

