देश

Singhu Border Murder: सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या को लेकर केंद्र पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- हिंसा का इस देश में नहीं हो सकता स्थान

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलनकारियों के पास एक युवक की विभत्स हत्या को दिल दहला देने वाला करार दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से दिल को दहला देने वाली रिपोर्ट सामने आई है. हिंसा का इस देश में स्थान नहीं हो सकता.

Singhu Border Murder: सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या को लेकर केंद्र पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- हिंसा का इस देश में नहीं हो सकता स्थान
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: सिंघू बार्डर (Singhu Border) पर युवकी हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला (FIR) दर्ज कर लिया है. हत्या की इस वारदात से एक ओर जहां हडकंप मचा है तो वहीं इसे लेकर सियासत भी गर्माने लगी है. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलनकारियों के पास एक युवक की विभत्स हत्या को दिल दहला देने वाला करार दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Kheda) ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से दिल को दहला देने वाली रिपोर्ट सामने आई है. हिंसा का इस देश में स्थान नहीं हो सकता. यह देश कानून और संविधान के रास्ते पर चलता है. सरकार को चाहिए कि जांच करे और कानून अपना काम करे.

बता दें कि सिंघु बार्डर पर जहां किसान आंदोलन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं, वहां 35 वर्ष के युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, उसके हाथ काटकर शव को बैरिकेड से लटकाया गया. शव मिलने के बाद से ही सिंघु बार्डर पर हंगामा शुरू हो गया है.वहीं पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आज का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक में दशहरा के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इस तरह की घटना वाकई दिल दहला देने वाली है.

व्यक्ति की हत्या के मामले में सोनीपत के कुंडली पुलिस स्टेशन में धारा 302 (हत्या) और 34 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि शव की शिनाख्त हो गई है. मृतक युवक की पहचान पंजाब के तरन तारन जिले के रहने वाले लखबीर सिंह के रूप में हुई है जो निहंगों के सेवादार के रूप में काम करता था. यह भी पढ़ें: Singhu Border Murder: सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज, किसान आंदोलन मंच के पास लटका मिला था शव

उधर, पवन खेड़ा पवन खेड़ा ने कहा कि चीन की ओर से गुरुवार को एक वीडियो सामने आया, जिस पर भारत सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए. अगर सरकार इसे वॉर क्राइम की श्रेणी में मानती है तो क्या इसे इंटरनेशनल कोर्ट में ले जाना चाहिए. एक दूसरे की पीठ थपथपाने की बजाए सरकार बताए कि चीन को एक्सपोज करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे ? हमारे उपराष्ट्रपति को अरुणाचल में जाने से चीन रोक रहा है और इसका कोई कड़ा जवाब नहीं दिया गया। कैसे उत्तराखंड में 5 किलोमीटर सीमा के भीतर घुसकर हमारी पुलिया तोड़ कर चला गया? उस पर कोई जवाब नहीं दिया गया.

बात करने के लिए दिपसांग पर सर्व शांति और कमांडर की बैठक का 13 वां राउंड था मगर चीन तैयार नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि 62.7 प्रतिशत व्यापार चीन से पिछले 6 महीने में बढ़ा है. दुश्मन देश से व्यापार हो रहा है..2 दिन पहले 600 करोड़ का निवेश चीन के द्वारा हुआ है. एक तरफ सेना मुकाबला कर रही है दूसरी ओर सरकार व्यापार कर रही है। अफगानिस्तान में जो हो रहा है, बीजिंग और इस्लामाबाद उससे फायदा उठा रहे हैं, लेकिन (भारत) देश क्यों चुप है? सरकार भाषण देना जानती है, लेकिन सीमाओं की रक्षा करने में असफल हो रही है.

वहीं पंजाब में चल रही कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक उठापटक पर पवन खेड़ा ने कहा, पंजाब पर चर्चा विचार विमर्श होता रहता है क्या निष्कर्ष निकला, वो साझा कर दिया जाएगा. वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत पर पवन खेड़ा ने कहा, अगर उन्हें कोई बात कहनी है जो देश के लिए जरूरी है वे पीएम से बात करें. आरएसएस खुद को सांस्कृतिक बताता है मगर अनरजिस्ट्रर्ड है। पार्टीशन पर इन्हें अफसोस नहीं है.

(IANS इनपुट के साथ)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).