देश

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसे वाला के माता-पिता को पुत्र रत्न की प्राप्ति

दिवंगत रैपर सिद्धू मूसे वाला मांता-पिता को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है. यह जानकारी परिवार की ओर से रविवार को दी गई.

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसे वाला के माता-पिता को पुत्र रत्न की प्राप्ति
Credit-Twitter X

चंडीगढ़, 17 मार्च : दिवंगत रैपर सिद्धू मूसे वाला मांता-पिता को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है. यह जानकारी परिवार की ओर से रविवार को दी गई.

मूसे वाला के पिता सरदार बलकौर सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर पंजाबी में लिखते हुए कहा, "शुभदीप के लाखों-करोड़ों प्रशंसकों की शुभकामनाओं से अकाल पुरख ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में भेज दिया है." यह भी पढ़ें : Punjab: अमृतसर में गुरुद्वारा साहेब के दर्शन करने तो हमारा स्कुल ऑफ़ एमिनेंस जरुर देखें – CM भगवंत मान -VIDEO

"मेरी पत्नी का स्वास्थ्य ठीक है, सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. हम दोनों अपने शुभचिंतकों के आभारी हैं." गौरतलब है कि मूसे वाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था. सरदार बलकौर सिद्धू ने नवजात शिशु के साथ एक तस्वीर भी जारी की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).