Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अपने नवजात बेटे का चेहरा दिखाया, फोटो के साथ एक भावुक संदेश भी शेयर किया (See Pic)
दिवंगत पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अपने नवजात बेटे का चेहरा दुनिया के सामने साझा किया है. तस्वीर के साथ पंजाबी में एक भावुक संदेश भी लिखा गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके बेटे की आंखों में एक खास गहराई है, जो उनकी जिंदगी की सच्चाइयों को समझती है.
- Read in
- English
Sidhu Moose Wala News: दिवंगत पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अपने नवजात बेटे का चेहरा दुनिया के सामने साझा किया है. तस्वीर के साथ पंजाबी में एक भावुक संदेश भी लिखा गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके बेटे की आंखों में एक खास गहराई है, जो उनकी जिंदगी की सच्चाइयों को समझती है. उन्होंने यह भी कहा कि यह बच्चा उनकी जिंदगी में उसी चेहरे की यादें लेकर लौटा है, जिसे उन्होंने एक बार नम आंखों के साथ भगवान को सौंप दिया था. उन्होंने इसे वाहेगुरु की असीम कृपा और भाई-बहनों की प्रार्थनाओं का आशीर्वाद बताया.
सिद्धू केपिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने लगभग दो साल बाद अपने घर में एक नई खुशी का स्वागत किया है. 17 मार्च, 2024 को जन्मे उनके बेटे की तस्वीर हाल ही में साझा की गई है, जिसमें माता-पिता अपने बेटे के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढें: Viral Video: सिद्धू मूसेवाला के ‘हमशक्ल’ का वीडियो वायरल, कन्फ्यूज यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अपने नवजात बेटे का चेहरा दिखाया
View this post on Instagram
गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को 29 मई, 2022 को पंजाब के मंसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मार दी गई थी. उस समय वे केवल 28 साल के थे. उनकी मौत ने सभी को चौंका दिया था और उनके लाखों फैंस उनके जाने के बाद सदमे में थे. सिद्धू मूसेवाला ने अपनी मेहनत और कड़ी लगन से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी. उनके निधन के बाद उनके कई गाने रिलीज हुए, जो लाखों व्यूज के साथ लोकप्रियता बटोर रहे हैं.
सिद्धू मूसेवाला का परिवार अब इस नए सदस्य के साथ एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहा है. उनके माता-पिता ने सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए इस अनमोल खुशी को साझा किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2024 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

