Pune Video: 50 रुपये नहीं देने पर दूकान में की तोड़फोड़, पुणे में कोयता गैंग की दहशत

पुणे में एक बार फिर कोयता गैंग ने दहशत फैलानी शुरू कर दी है. कोयता हाथ में लेकर गुंडों ने दूकान की और वाहनों की तोड़फोड़ की.

Credit -(Twitter -X)

Pune Video : पुणे में एक बार फिर कोयता गैंग ने दहशत फैलानी शुरू कर दी है. कोयता हाथ में लेकर गुंडों ने दूकान की और वाहनों की तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं इन गुंडों ने हाथों में कोयता लेकर सड़क से जानेवाले नागरिकों को भी धमकाया. इसके कारण परिसर में तनाव का और डर का माहौल बन गया है.

इस मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक एक दुकानदार ने 50 रुपये नहीं दिए, इसलिए इन गुंडों ने हाथों में कोयता लेकर परिसर में दहशत निर्माण की. ये भी पढ़े :Meerut Video: टोल मांगने पर सब-इंस्पेक्टर ने तान दी कर्मचारियों पर पिस्टल, उत्तरप्रदेश के मेरठ की घटना का वीडियो आया सामने

देखें वीडियो :

बता दें की कुछ दिन पहले पुलिस ने कोयता गैंग के गुंडों को पकड़कर सड़क पर उनकी परेड भी निकाली थी.इनमें से कई आरोपियों को तड़ीपार की नोटिस भी दी गई थी. लेकिन इसके बाद फिर कोयता गैंग के गुंडे सक्रिय हो गए है.

पुणे के लोहगांव परिसर में शनिवार को रात में अचानक कोयता गैंग के गुंडों ने परिसर में दहशत फैलाई. दूकान के साथ -साथ सड़क पर खड़े वाहनों की भी इस दौरान तोड़फोड़ की गई. इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इन आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है.

 

Share Now

\