Maharashtra: आक्रामक हुए शिवसैनिकों ने बागी विधायक तानाजी सावंत के ऑफिस में की तोड़फोड़, अन्य विधायकों को भी दी चेतावनी
शिवसेना ने की तोड़फोड़ (Photo: ANI)

पुणे के कटराज के बालाजी इलाके में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की. बता दें कि सावंत राज्य के बागी विधायकों में से एक हैं और वर्तमान में गुवाहाटी, असम में डेरा डाले हुए हैं.

पुणे शहर के शिवसेना प्रमुख संजय मोरे ने कहा, हमारी पार्टी के कार्यकर्ता ने तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की. हमारे प्रमुख उद्धव ठाकरे को परेशान करने वाले सभी देशद्रोही और बागी विधायकों को इस प्रकार की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. उनके कार्यालय पर भी हमला होगा... किसी को बख्शा नहीं जाएगा.