Mumbai: स्मृति ईरानी पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कसा तंज, कहा -मुझे उनकी दया और उनपर तरस आता है,अब वो राहुल गांधी से नही उनके पीए से हारनेवाली है -Video
Credit -ANI

देश की सबसे हॉट सीटों में से एक अमेठी से राहुल गांधी नामांकन भरनेवाले थे, लेकिन समय पर अमेठी से नामांकन न भरते हुए उन्होंने रायबरेली से नामांकन भरा है. जिसके कारण शिवसेना नेता संजय राउत ने स्मृति ईरानी पर तंज कसा है. राउत ने कहा की ,' स्मृति ईरानी पर उन्हें दया और तरस आता है, क्योंकि अब राहुल गांधी से नही, वो उनके पीए से चुनाव हारनेवाली है. यह बहुत सोच समझकर लिया गया निर्णय है. शर्मा कांग्रेस के एक वफादार कार्यकर्ता है और एक जमीनी कार्यकर्ता है. अगर एक जमीनी कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है तो उसमें बीजेपी पार्टी को क्या तकलीफ है.कांग्रेस का ही कार्यकर्ता है ना , बाहर का तो नहीं है ,जैसे बीजेपी लाती है बाहर से चुनाव लड़ने के लिए. यह भी पढ़े :Uttar Pradesh: अग्निवीर की 4 साल की नौकरी को नौजवान कभी भी स्वीकार नहीं करेगा -अखिलेश यादव -Video

देखें वीडियो :