देश

Shigella Infection in Kerala: केरल में 11 वर्षीय बच्चे की शिगेला से मौत, कोझिकोड जिले में छह लोग संक्रमित

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreaks in India) का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है. दूसरी तरफ कोरोना का डंक झेल चुके केरल में एक अलग ही टाइप का संक्रमण मिलने से वहां हालात चिंताजनक बन गए हैं. दरअसल कोरोना का पहला मामला भी केरल से सामने आया था. इस बीच सूबे में एक बैक्टीरियल संक्रमण का मामला सामने आया है. जिसका नाम शिगेला (Shigella Infection in Kerala) है. बताना चाहते हैं कि शिगेला बैक्टीरिया की चपेट में आने से एक 11 वर्षीय बच्चे की जान चली गई है.

Shigella Infection in Kerala: केरल में 11 वर्षीय बच्चे की शिगेला से मौत, कोझिकोड जिले में छह लोग संक्रमित
मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 20 दिसंबर. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreaks in India) का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है. दूसरी तरफ कोरोना का डंक झेल चुके केरल में एक अलग ही टाइप का संक्रमण मिलने से वहां हालात चिंताजनक बन गए हैं. दरअसल कोरोना का पहला मामला भी केरल से सामने आया था. इस बीच सूबे में एक बैक्टीरियल संक्रमण का मामला सामने आया है. जिसका नाम शिगेला (Shigella Infection in Kerala) है. बताना चाहते हैं कि शिगेला बैक्टीरिया की चपेट में आने से एक 11 वर्षीय बच्चे की जान चली गई है.

ज्ञात हो कि केरल में शिगेला से पहली मौत होने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. 11 वर्षीय बच्चे की मौत हुई है तो कोझिकोड जिले में छह लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं. इन मामलों के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है. कुल छह लोगों में हल्के दस्त और बुखार के लक्षण दिखने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. यह भी पढ़ें-Congress Attacks BJP Govt: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा-पूरे कोरोना काल में भाजपा ने जुमलों की बौछार कर आपदा में अवसर तलाश लिया पीएम केयर्स फंड

ज्ञात हो कि बच्चे की मौत शुक्रवार को हुई है. कोझिकोड के जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ वी जयश्री ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि डायरिया के कुल 26 मामले सामने आए हैं, जिनमें से छह लोगों में शिगेला की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि अन्य लोग ठीक हो चुके हैं. जबकि बुखार होने के कारण दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).