शाहजहांपुर यौन शोषण केस: बीजेपी नेता चिन्मयानंद ने कबूला अपना गुनाह, कहा 'करवाया था मसाज'

लॉ छात्रा (Law Student) का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

चिन्मयानंद (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में लॉ छात्रा (Law Student) का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार बीजेपी (BJP) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayanand) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस बीच मामलें की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बताया कि चिन्मयानंद ने अपना अधिकतर गुनाह कबूल कर लिया है.

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसआईटी चीफ नवीन अरोड़ा ने कहा कि चिन्मयानंद ने बॉडी मसाज और सेक्स टॉक (Sexual Conversation) समेत लगे लगभग सभी आरोपों को मान लिया है. अपने कबूलनामा के साथ चिन्मयानंद ने और ज्यादा कुछ नहीं बोलने की इच्छा जताई हैं और क्योकि वह अपने कृत्यों पर शर्मिंदा है.

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के साथ ही एसआईटी ने उनके तीन सहयोगी युवकों भी आज गिरफ्तार किया. पकड़े गए तीनों युवकों पर ब्लैकमेलिंग में शामिल होने का आरोप है. मजे की बात यह है कि इन तीनों आरोपियों स्वामी को ब्लेकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूलने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इन पर आईटी एक्ट के साथ-साथ जबरन धन वसूली और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगा है.

यह भी पढ़े- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- पीड़िता की आत्मदाह की धमकी और जनता के दबाव में हुई चिन्मयानंद की गिरफ्तारी

गौरतलब हो कि चिन्मयानंद पर लगे उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है. इसके साथ ही शीर्ष कोर्ट के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट इस पूरे मामलें में चल रही जांच की निगरानी कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड