दिल्लीवालों सावधान! शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन, लुढ़केगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में मौसम लगातार करवट ले रहा है. एक तरफ तापमान तेजी से गिर रहा है, तो दूसरी ओर जहरीला स्मॉग राजधानी की हवा को और खराब कर रहा है. मंगलवार को भी दिल्ली एक बार फिर ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी की हवा में सांस लेती रही.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार करवट ले रहा है. एक तरफ तापमान तेजी से गिर रहा है, तो दूसरी ओर जहरीला स्मॉग राजधानी की हवा को और खराब कर रहा है. मंगलवार को भी दिल्ली एक बार फिर ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी की हवा में सांस लेती रही. वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 दिसंबर से शहर में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी कर दी है. ऐसे में दिल्ली-वालों को आने वाले दिनों में ठिठुरन, धुंध और दमघोंटू हवा तीनों से जूझना पड़ सकता है.

दिसंबर से फरवरी तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कोल्ड वेव से हालत होगी खराब, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट.

मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 6 दिसंबर के बीच दिल्ली के कई हिस्सों में कोल्ड वेव की स्थिति देखने को मिलेगी. आज न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ही अधिक है, लेकिन आने वाले दिनों में पारा तेजी से नीचे जाने की संभावना है. सुबह के समय हल्की धुंध और कम विज़िबिलिटी लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी.

दिल्ली का अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

स्मॉग बढ़ेगा, बढ़ेगी सांस लेने की दिक्कत

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कम हवा की रफ्तार, उत्तरी ठंडी हवाएं और सुबह-शाम की धुंध. ये तीनों मिलकर स्मॉग को और गाढ़ा कर रहे हैं. हवा का गतिरोध प्रदूषण को जमीन के पास ही फंसा देता है, जिससे विज़िबिलिटी और घट जाती है और प्रदूषण स्तर और बढ़ता है. लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर सुबह और रात के समय.

दिल्ली वालों के लिए आने वाले दिन चुनौती भरे

सर्दी की मार, कोल्ड वेव का असर और स्मॉग का घना स्तर. इन तीनों के साथ अगले कुछ दिन दिल्ली के लिए मुश्किल हो सकते हैं. विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि सुबह की सैर या खुली हवा में गतिविधियों को कम करें, मास्क पहनें और जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड